Loading
Fetching from the archive…
The Fourteenth Line of the Siri Khāravela Inscription
Siri Khāravela ke śilālekha kī 14vīṃ paṅkti
माघ मास के ‘अनेकान्त’ में श्री मुनि पुण्यविजयजी ने सम्राट् खारवेल के हाथी गुफा वाले शिलालेख की 14वीं पंक्ति पर प्रकाश डाला है और उससे यह ध्वनित किया है कि श्वेताम्बर ग्रंथों के वाक्यों से इस पंक्ति के वाक्यों का सादृश्य है। किन्तु शिलालेख के अक्षरों का ठीक अध्ययन किये बिना मुनि जी का बताया हुआ पाठ स्वीकार किया जाना कठिन है। तिस पर स्वयं महोपाध्याय पं० काशीप्रसाद जयसवाल ने क़रीब दस वर्ष के परिश्रम के बाद इसे नये रूप में पढ़ा है और उनका यह पाठ बहुत ठीक जँचता है। उन्होंने इस पंक्ति को पहले इस रूप में उपस्थित किया था :- “सुपवत विजयि-चके कुमारी-पवते अरहिते य[।]प-खिम-व्यसंताहि-काय्य निसीदीयाय यापञावकेहिराज-भितिनि चिनवतानि बोसासितनि [।] पूजानि कत-उवासा खारवेलसिरिना जीव-देवमिरि-कल्पम् राखिता [।]” किन्तु अब वे इसी को यूं प्रकट करते हैं- “सुपवन विजयिचक् (+ अ) कुमारी-पवते अरहयते (य) प-खीन-सं (ि) सत(र्े) हि काय निसीदीयाय यापञावकेहि गजभितनि चिनवतानि वासासितानि पूजाय-रत-उवास खाग्वेल-सिरिना जीव-देह-सीरिका-परिखिता।” और इस नये पाठ के विषय में जायसवाल जी लिखते हैं किः- “After Khina one letter was unread in the rock... The expression seems to stand for “Yapa-kshina-samsita”=‘redced (expiated) and emaciated by ‘Yapa’ practices.” Another possible reading (if we neglect the ‘Ya’ below the line) would be Pakhina-samsita = Prakshina-samsita = thoroughly reduced and emaciated.” Taking Samsita or Samsata = Sanskrit Samsrita (round of births), Khina-samsita would mean “those who have ended their course of births (by austerities),” that is the perfect ideal Jaina ascetes, who are believed to have freed
Transcribed from the prepared edition. This is the beginning of the article, not a summary — open the PDF to read it in full.
श्रीयुत बा. कामताप्रसाद जी, सं. ‘वीर’. "The Fourteenth Line of the Siri Khāravela Inscription." अनेकान्त 1 (1930): [page range not recorded].
Square brackets mark information the archive has not yet recorded. Check the scan before relying on the citation.